BilaspurBig newsChhattisgarh

तिजोरी उड़ाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, सायबर ट्रैकिंग से खुली गुत्थी..दो आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर… मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाइल्स दुकान में हुई तिजोरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिविल लाइन थाना और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने घटना के एक सप्ताह के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3.55 लाख की चोरी गई संपत्ति बरामद की है।

 सीसीटीवी और साइबर इनपुट से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

 देवास से धराए आरोपी

जांच के दौरान टीम ने संदिग्धों का लोकेशन देवास (म.प्र.) में ट्रेस किया। स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोमू उर्फ अनुज कश्यप, निवासी तोरवा और आर्यन शुक्ला, निवासी कटनी

 बरामदगी और जब्ती

पुलिस ने आरोपियों से ₹1.97 लाख नगद, चोरी की रकम से खरीदे गए दो आईफोन व चार्जर (₹1.30 लाख), जूते, बैग और कपड़े सहित कुल 3.55 लाख की संपत्ति बरामद की है। इसके अलावा टूटी हुई तिजोरी, ताला, पेचकस, प्लास और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया।

 कलेक्टर और एसएसपी ने की प्रशंसा

एसएसपी सिंह ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि “टेक्निकल और फील्ड टीम के समन्वित प्रयासों से यह बड़ी सफलता मिली है।” आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant