बिलासपुर… प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिला लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को सभी अधूरे आवास तय समय सीमा में पूर्ण करने और लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2024–25 के तहत जिले को मिले 59,380 आवासों में से 35,543 आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि 23,837 निर्माणाधीन हैं। वर्ष 2016–23 की अवधि के 59,123 स्वीकृत आवासों में से अब तक 56,042 आवास पूर्ण हो चुके हैं — यानी कुल लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
एक तरफ चाकू की दहशत, दूसरी तरफ दिनदहाड़े झपटमारी; पुलिस की दोहरी कार्रवाई
बिलासपुर ...सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया, तो दूसरी ओर सड़क पर बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनपद पंचायत बिल्हा, मस्तूरी और तखतपुर ब्लॉकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। बिल्हा में 18,000 में से 17,115, मस्तूरी में 15,320 में से 14,657 और तखतपुर में 11,117 में से 10,566 आवास पूरे हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी कार्य तेजी से प्रगति पर है। जिले में स्वीकृत 4,682 आवासों में से 1,155 पूरे हो चुके हैं, जबकि 3,527 निर्माणाधीन हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधूरे आवास मार्च 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
अमर के जन्मदिन पर जश्न के कई रंग, रौशन के साथ बुजुर्गों-बालिकाओं के बीच पहुंचे युवा; विधायक पर बरसा आशीर्वाद
बिलासपुर.... जन्मदिन पर आमतौर पर केक कटता है, बधाइयां मिलती हैं और समर्थकों का हुजूम जुटता है। अमर अग्रवाल के जन्मदिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया  कि आवास योजना केवल घर बनाने की परियोजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान लौटाने का माध्यम है।

बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी, सभी जनपद पंचायत सीईओ, अभियंता व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
घड़ी ने 12 बजाए, अमर ने काटा केक; मनीष की अगुवाई में आधी रात कार्यकर्ताओं का जश्न, सुबह बच्चों के बीच बांटी खुशियां
बिलासपुर...भाजपा विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। 21 सितंबर की मध्यरात्रि जैसे ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.