बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर कछार मोड़ के पास घेराबन्दी कर शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से 30 पाव शराब के अलावा एक्टीवा को बरामद किया है। पूछताछ कार्रवाई के बाद आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। इसी तरह एक अन्य मामले मे तखतपुर पुलिस ने शराब दुकान के पास पाक्टेमारी के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा है।
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर हमेशा की तरह 30 मई को रात्रि में सूचना के बाद आपरेशन प्रहार को अंजाम दिया। मुखबीर ने बताया कि बीती रात्रि ग्राम कछार से सेंदरी की तरफ एक्टिवा स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के बाद थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया।
टीम ने कछार मोड सेंदरी बाजार के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। एक्टिवा क्रमांक CG 10 AV 2431 को रोक कर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। इस दौरान सेन्दरी निवासी श्याम कुमार साहू से 30 पाव देशी मंदिरा कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आपकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् की कार्यवाही की गयी।  गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
पाकेटमार ने पार किया हजारों रूपये
तखतपुर पुलिस ने आपरेशन प्रहार की कार्रवाई कर पाकेटमार को धर दबोचा है। आरोपी का नाम चांटीडीह निवासी सिकंदर अली है। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित पचबहरा थाना तखतपुर निवासी अरूण कुमार सिंगरौल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि तखतपुर देशी शराब दुकान शराब के पास किसी पॉकेटमार ने 13,000 रूपए समेत जरूरी कागजात पार कर दिया है। विवेचना कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ना केवल पाकेटमारी का जुर्म कबूल किया। बल्कि चोरी का नोट भी बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।