बिलासपुर— सिटी कोतवाली और तोरवा पुलिस ने मोटरसायल आगजनी मामले में अलग अलग कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने मोटरसायकल, कार स्कूटी आटो ,ठेला, में आगजनी का अपराध कबूल किया। पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर नाबालिक को किशोर बोर्ड और अन्य दूसरे आरोपी को जेल दाखिल कराया है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2025 को कश्यप कालोनी निवासी पवन नेवदानी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 24 की दरमियानी रात्रि को अज्ञात आरोपियों ने उसके कार को तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले किया है। कार का नम्बर CG 10 AM 9998 है। आरोपियों ने मोहल्ले के ही सुरेश देवांगन के ठेला, तेजस्वनी शुक्ला की एक्टिवा और एक ऑटो के साथ भी तोड़फोड़ किया है। इसके बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने  मुख्य आरोपी साहिल खटीक को  गिरफ्तार किया। मामले में फरार एक अन्य आरोपी प्रेम प्रजापति पतासजाी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेम प्रजापति को नजर पारा सिरगिट्टी से गिरफ्तार करने के बाद जेल दाखिल कराया है।
तोरवा पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा
 इसी तरह तोरवा पुलिस ने भी चार मोटरसायल को आग के हवाले करने वाले एक नाबालिग को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने  देवरीडीह में आगजनी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। मामला 22 मई की है। पीड़ित देवरीडीह निवासी पीयूष करियार ने थाना को बताया कि  22 मई की रात्रि करीब 3.30 से 04.00 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने  घर के सामने खड़ी 4 मोटरसाइकिल को आग लगा दिया।
 रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आरोपी की पतासाजी अभियान चलाया गया। आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर एक नाबिलग को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने आगजनी की घटना को अंजाम देना कबूल किया.