kiara advani-बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां में शुमार kiara advani इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाई गलियारों तक छाई हुई हैं। साउथ सुपरस्टार यश के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जहां फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, वहीं फिल्म में उनके कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स की खबरों ने उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

इन सीन्स की वजह से कियारा को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसी विवाद के बीच कियारा के वर्कफ्रंट से एक ऐसी बड़ी खबर सामने आई है, जिसने उनके चाहने वालों को फिर से उत्साहित कर दिया है। चर्चा है कि कियारा जल्द ही करीब 10 साल पुरानी एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिल्म जगत से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2016 में आई आर. बाल्की की फिल्म ‘की एंड का’ (Ki & Ka) के मेकर्स अब इसका दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

करीब एक दशक बाद इस फ्रेंचाइजी को ‘की एंड का 2’ के जरिए पर्दे पर वापस लाने की योजना है। खबर है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने kiara advani से संपर्क किया है और वह फिल्म की नायिका बनने की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। बताया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने किरदार में काफी दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसे साइन किया जाना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘की एंड का 2’ की कहानी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि यह मूल फिल्म का सीधा सीक्वल नहीं होगा, यानी कहानी वहां से आगे नहीं बढ़ेगी जहां अर्जुन कपूर और करीना कपूर की फिल्म खत्म हुई थी। इसके बजाय, यह एक बिल्कुल नई कहानी होगी जिसमें ‘की’ और ‘का’ नाम के पात्रों को केंद्र में रखकर आधुनिक रिश्तों और सामाजिक बदलावों को मजेदार ढंग से पेश किया जाएगा। फिलहाल मेकर्स मुख्य अभिनेता की तलाश में जुटे हैं जो इस फिल्म में कियारा के साथ जोड़ी बना सके।

निर्देशक आर. बाल्की की मूल फिल्म ने समाज में स्त्री-पुरुष के पारंपरिक किरदारों को बदलने का एक अनोखा संदेश दिया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अब इसके दूसरे भाग को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू हो गया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तो इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। जहां एक तरफ कियारा ‘टॉक्सिक’ को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं से जूझ रही हैं, वहीं ‘की एंड का 2’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर ने यह साफ कर दिया है कि उनका स्टारडम आने वाले समय में और भी चमकने वाला है।