बिलासपुर …सीपत थाना क्षेत्र की ग्राम यूनी में सोमवार एक दिन ताला देने वाली घटना सामने आई है। घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। कुएं में गिरी मरे हुए मेंढक को निकालना उतरा एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। बेटे को बचाने के लिए कुएं में कूदे पिता ने भी दम तोड़ दिया है। दोनों की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें चल रही है। बहरहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की मौत की असली वजह क्या है। प्रयास लगाया जा रहा है कि पिता और बेटे की मौत करंट लगने से हुई है। जानकारी यह भी मिल रही है कि कुएं में जहरीले गैस की दिशाओं के कारण बाप बेटों ने दम तोड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे से ड्राइवर 40 साल का कैलाश दास गोस्वामी ससुराल बलौदा बाजार के अमोदी गांव से अपने घर ऊनी स्थित घर आया था । सोमवार की शाम कैलाश गोस्वामी का बेटा 15 साल का अंशु वैष्णव कक्षा नवमी का छात्र है। उसने महसूस किया कि आँगन में बने रिंग सिस्टम वाले कुएं से बदबू आ रही है। अंशु ने कुएं में झांक कर देखा तो उसे एक मरा हुआ मेंढक नजर आया। इसके बाद मेंढक को बाहर निकालने के लिए अंशु कुएं के अंदर दाखिल हुआ।

कुछ समय तक जब अंशु की कोई आवाज नहीं आई, तो चिंतित पिता कैलाश ने कुएं में झाँककर देखा। उन्होंने पाया कि अंशु पानी में तड़प रहा है। अपने बेटे को बचाने के लिए  पिता कैलाश गोस्वामी ने भी  कुएं में छलांग लगा दिया।  लेकिन कुछ देर बाद कुएं से कोई हलचल नहीं हुई

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माँ ने देखा, तब फैली सनसनी

कैलाश की बीमार पत्नी, घटना के समय बिस्तर पर लेटी थी। बेटे और पति की आवाज ना सुनकर कुएं के पास पहुँचीं। मौके पर बीमार पत्नी ने जो दृश्य देखा इसके बाद उसके होश उड़ गए। पत्नी ने देखा कि उसके बेटे और पति की लाश पानी में तैर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली और बदबू बनीं संदेह की वजह

मृतक के छोटे बेटे आर्यन ने पुलिस को बताया कि उसी दिन घर का बिजली कनेक्शन दोबारा चालू किया गया था,। लेकिन कुछ देर बाद बिजली चली गई। साथ ही, जब कुएं से पानी निकालने की कोशिश की गई, तो उसमें से तेज़ बदबू आई। कुएं में  एक मरा हुआ मेंढक दिखा। परिवार का संदेह है कि पानी में करंट फैल गया हो या फिर कोई जहरीली गैस हो। जिसके कारण पिता और पुत्र की मौत हो गई।

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन…

घटना के तुरंत बाद गाँव के लोग और परिजन मौके पर पहुँचे। किसी ने दावा किया कि अंशु की साँसें चल रही हैं।, इसलिए उसे तत्काल बलौदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम से खुलेगा रहस्य

फिलहाल कैलाश का शव घर में रखा है,। अंशु का शव बलौदा अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित है। आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।,इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि पुलिस सभी संभावनाओं की जाँच कर रही है—चाहे वह करंट हो, जहरीली गैस, या डूबना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा।

गाँव में मातम, टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है। एक ही दिन में पिता और बेटे को खो चुके परिवार की हालत बेहद दयनीय है। बीमार पत्नी और छोटे बेटे के सामने अब जीवन की कठिन चुनौती खड़ी हो गई