बिलासपुर—रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्विन्स ने  सशक्त महिला,सशक्त समाज के मद्देनजर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर मेयर पूजा विधानी ने शिरकत किया। महिला सशक्तिकरण की  दिशा में रोटरी क्लब के काम काज की जमकर तारीफ की। पूजा विधाना ने कहा कि सशक्त  और स्वावलम्बी महिला ही सशक्त समाज की धुरी होती है। 
रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्विन्स ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर की प्रथम नागरिक पूजा विधानी ने शिरकत किया। कार्यक्रम के प्रभारम्भ में रोटरी क्लब क्विन्स टीम ने महिला सशक्तीकरण दिशा में किए जा रहे संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने इस दौरान उपस्थित महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया। महिलाओं ने बताया कि सिलाई-कढ़ाई का कार्य करती है। इसी से परिवार भरण-पोषण होता है। सिलाई मशीन मिलने से उन्हें काफी ताकत मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही रोटरी क्लब की जमकर तारीफ भी की। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्विन्स अध्यक्ष मनीषा जायसवाल ने बताया कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करना  और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की सफलता में संस्था की सचिव प्रकृति वर्मा और कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ,वंदना सिंह,श्वेता घाटगे,सीमा ठाकुर,स्वाति श्रीवास्तव,सुनीता अग्रवाल,दीप्ति बंसल,ऐश्वर्य जायसवाल एवम रोटरी क्लब पूर्व सचिव चंचल सलूजा का विशेष योगदान रहा।