LIVE UPDATE
Bilaspur

एसएसपी के निर्देश पर सख्ती: मेयर का रिश्तेदार भी जुआ एक्ट में गिरफ्तार.. पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई.. नगदी बरामद

बिलासपुर… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹41,505 नगद, 11 मोबाइल फोन और प्लास्टिक कॉइन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोधीपारा स्थित अग्रवाल बाड़ा में काटपत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल रेड की गई और सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
रमेश कुमार अग्रवाल (70), सुशील अग्रवाल (60), चन्द्रशेखर अग्रवाल (64), विजय विधानी (64), हरवंश लाल अजमानी (79), बिहारी ताम्रकार (66), तेजेस्वर वर्मा (40), सुनील अग्रवाल (60) और पारस राय (48)।

रेड कार्रवाई में पुलिस ने बिलासपुर मेयर के रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रसूखदारों के दबाव को दरकिनार करते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा—

“कानून के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे व्यक्ति कितना भी रसूखदार क्यों न हो।”

सभी आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close