ChhattisgarhBilaspur

केन्द्रीय मंत्री की मांग पर 6 साल बाद शुरू होगा मल्हार महोत्सव..बैठक में बोले कलेक्टर और एसपी..मल्हार प्रदेश ही नहीं देश की पहचान

कलेक्टर ने दिया एसडीएम को कार्ययोजना तैयारी का आदेश

बिलासपुर—लम्बे अरसे के बाद एक बार फिर शासन के निर्देश पर मल्हार महोत्सव शुरू होने जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रमुख अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने मल्हार पहूंचकर नगर पंचायत कक्ष में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक किया। बहुत खुशी और गर्व की बात है कि एक बार फिर मल्हार की गरिमा को पूरा देश देखेगा। 6 साल बाद मल्हार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते चलें कि सरकार ने एक बार फिर बिलासपुर और प्रदेश की विशेष पहचान मल्हार महोत्सव मनाने का एलान किया है। जानकारी देते चलें कि मल्हार महोत्सव का आयोजन 6 साल बाद शुरू होने जा रहा है। तैयारियों को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह मल्हार पहुंचे। दोनो आलाधिकारियों ने नगर पंचायत सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बैठक कर संवाद किया।
 कलेक्टर अवनीश शरण ने उपस्थित लोगों को बताया कि 6 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार मल्हार महोत्सव आयोजन होना है। आखिरी बार साल 2018 में मल्हार महोत्सव का आयोजन किया गया था।  पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने भी मल्हार महोत्सव के उद्देश्य और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बैठक में नगर पंचायत नव निर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, समिति के सदस्य, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत किया।
बैठक में कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और  समिति के सदस्यों से महोत्सव के स्वरूप को लेकर संवाद किया। अवनूीश शरण में एसडीएम को स्थानीय स्तर पर बैठक कर विस्तार से महोत्सव की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मल्हार महोत्सव को दुबारा शुरू करने का आदेश दिया है।

 

Back to top button