महिंद्रा थार के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी नई Thar 3-Door को 22 सितंबर को लॉन्च कर सकती है. इस बार SUV में बड़े मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन इसके लुक और कुछ फीचर्स में अपडेट जरूर किए जा सकते हैं. नई Thar को टेस्टिंग के दौरान कई बार देश की सड़कों पर देखा जा चुका है.

नई Thar का डिजाइन काफी हद तक बड़ी Thar Roxx से इंस्पायर्ड हो सकता है. खासकर SUV के फ्रंट हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद है. गौर करने वाली बात यह भी है कि Thar को अक्टूबर 2025 में अपडेट मिल चुका है, लेकिन इस नए फेसलिफ्ट में कंपनी का फोकस मुख्य रूप से डिजाइन पर रहने की उम्मीद है.

ये खबर भी पढ़ें…
त्यौहार से पहले बाइक लवर्स को मिलेगा तोहफा, लॉन्च होगी रेट्रो लुक वाली Triumph Bonneville 400,इंजन और परफॉर्मेंस में क्या होगा खास?
त्यौहार से पहले बाइक लवर्स को मिलेगा तोहफा, लॉन्च होगी रेट्रो लुक वाली Triumph Bonneville 400,इंजन और परफॉर्मेंस में क्या होगा खास?
Triumph Bonneville 400 दिवाली 2026 से पहले भारत में लॉन्च हो सकती है. रेट्रो डिजाइन, करीब 36.5 bhp की पावर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के हिसाब से नई Thar में सर्कुलर LED हेडलैंप दिए जा सकते हैं. ये हेडलैंप ग्रिल के साथ फ्लश फिट होंगे, जबकि मौजूदा मॉडल में लाइट्स थोड़ी अंदर की तरफ लगी हैं. इनमें C-Shape LED DRLs भी मिल सकती हैं, जिससे इसका लुक थार रॉक्स जैसा नजर आएगा. इसके अलावा SUV की सिग्नेचर 6-स्लॉट ग्रिल को भी नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है. इसमें दो-पार्ट लेआउट दिया जा सकता है. फ्रंट बंपर और टर्न इंडिकेटर्स में भी हल्के बदलाव किए जाने की संभावना है.

साइड प्रोफाइल में बहुत बड़े बदलाव शायद देखने को न मिलें. हालांकि, नए डिजाइन के अलॉय व्हील जरूर दिए जा सकते हैं. टेस्ट म्यूल्स में भी अलग डिजाइन के अलॉय व्हील देखे गए हैं, जिनका डिजाइन Thar Roxx से मिलता-जुलता है.पीछे की तरफ मौजूदा SUV की वर्टिकल टेल-लैंप डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन इनके अंदर LED एलिमेंट्स में बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
tyre pressure-टायर में कितने पंचर होने पर बढ़ सकता है हादसे का खतरा? आज ही अपनाए यह टिप्स
tyre pressure-टायर में कितने पंचर होने पर बढ़ सकता है हादसे का खतरा? आज ही अपनाए यह टिप्स
ट्यूबलेस टायर में पंचर होने पर तुरंत बदलना जरूरी नहीं, लेकिन बार-बार पंचर, साइडवॉल में छेद, बड़े कट, उभार या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रियल थार 3-डोर में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज़ कंट्रोल और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स हैं. नए मॉडल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हवादार फ्रंट सीटें और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. सॉफ्ट-टॉप वैरिएंट की वापसी भी हो सकती है. सेफ्टी के मामले में 540-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. इसके अलावा ईएसपी, टीपीएमएस, डुअल एयरबैग और रियर-व्यू कैमरा जैसे स्थिर फीचर्स भी जारी किए जा सकते हैं.

नई थार में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही जारी रहने की उम्मीद है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 2.2-लीटर डीजल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं. पेट्रोल इंजन 152bhp और 300Nm, 2.2-लीटर डीजल 132bhp और 300Nm, जबकि 1.5-लीटर डीजल 119bhp और 300Nm का आउटपुट देता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रासमिशन ऑप्शन में भी बदलाव की उम्मीद नहीं है. 6-स्पीड मैनुअल सभी इंजन के साथ मिल सकता है, जबकि पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल में 6-स्पीड ऑटोमेटिक का ऑप्शन जारी रह सकता है. 4WD भी पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल के साथ मिलता रहेगा.

फेसलिफ्ट के बाद Thar की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब ₹25,000 से ₹50,000 तक ज्यादा हो सकती है. फिलहाल Thar 3-Door की कीमत ₹9.99 लाख से ₹17.62 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.