Cg news।सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत राईखुर्द गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां आपसी कहासुनी इस कदर बढ़ी कि एक अधेड़ ने युवक पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली।

लुंड्रा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार (गैंती) को भी जब्त कर लिया है और आरोपित को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर: 23 अगस्त से शुरू होगा मानसून का भारी स्पेल, मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरी घटना दो दिन पहले की है, जब राईखुर्द निवासी जीतू नागेश रोज की तरह सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में हल जोतने गया था। इसी दौरान गांव के ही झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह (60 वर्ष) के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए बुधराम ने पास ही रखी गैंती से जीतू पर जानलेवा हमला कर दिया।

सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण जीतू खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब घटना की खबर जीतू के भाई तिलसाय को मिली, तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल जीतू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर ले गए, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer – वन विभाग में तबादला, देखें लिस्ट
IFS Transfer: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. 9 अधिकारियों को इधर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.