LIVE UPDATE
Chhattisgarh

स्मार्ट क्लास के साथ नई उड़ान—न्यू एरा स्कूल में आधुनिक शिक्षा का आगाज़

डिजिटल क्लास और स्मार्ट पैनल से सुसज्जित परिसर, शिक्षा में आधुनिक शुरुआत

रामानुजगंज ( पृथ्वीलाल केशरी).. न्यू एरा पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित हाई-टेक भवन का भव्य उद्घाटन रामानुजगंज विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने फीता काटकर किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण किया और स्मार्ट क्लास व डिजिटल सुविधाओं का अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान रोहित सेवटा ने डिजिटल पैनल और स्मार्ट क्लास की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि नई तकनीक विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी।

डिजिटल युग में आधुनिक संसाधन अनिवार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम विचार नेताम ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में डिजिटल और हाई-टेक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता अनिवार्य हो चुकी है। इस भवन के माध्यम से जिले में आधुनिक शिक्षा की मजबूत नींव रखी गई है, जो आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सम्मान और सहभागिता

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्य भरत प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बोर्ड सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र कुशवाहा और विवेकानंद श्रीवास्तव ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आभार प्रदर्शन प्रचार प्रभारी चंदन कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अजय जारवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close