Netflix Trending Movies This Week: अगर आप भी वीकेंड पर क्या देखें इस सोच में उलझे हैं तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर ऐसी बेहतरीन फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, जो आपका वीकेंड बना सकती हैं। सबसे पहले बात करें ‘iHostage’ की, तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

Netflix Trending Movies This Week:सच्ची घटना पर आधारित यह कहानी एम्स्टर्डम के एप्पल स्टोर में हुए खौफनाक हमले को बेहद रियलिस्टिक अंदाज में दिखाती है, जहां हमलावर, बंधक और रेस्क्यू टीम के नजरिए से डर और बहादुरी की कहानी सामने आती है।

Netflix Trending Movies This Week:तेलुगू सिनेमा प्रेमियों के लिए ‘Court – State Vs A Nobody’ एक शानदार चॉइस है। इस फिल्म में समाज की कड़वी सच्चाइयों और कानूनी उलझनों को इतनी दमदार तरीके से पेश किया गया है कि प्रियदर्शी पुलिकोंडा और श्रीदेवी के अभिनय से हर सीन जीवंत हो उठता है। वहीं तमिल सिनेमा से आई ‘Test’ भी नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है।

Netflix Trending Movies This Week: आर माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म में खेल के मैदान की चुनौतियों के साथ-साथ निजी संघर्षों को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है कि दर्शक कहानी में डूब जाते हैं।

इतिहास प्रेमियों के लिए ‘छावा’ एक शानदार ट्रीट है। विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि फिल्म भारत ही नहीं, दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ते हुए 790 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में इसका नाम दर्ज हो चुका है।

वहीं अगर आप मनोवैज्ञानिक थ्रिल और गहरी कहानी पसंद करते हैं तो ‘Deva’ आपके लिए परफेक्ट है। फिल्म में वफादारी, धोखा और सही-गलत की जंग को इतनी बारीकी से बुना गया है कि हर किरदार की भावनाएं दिल को छूती हैं और दर्शक खुद को कहानी से जोड़ने लगते हैं।