Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवादी संगठन को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। कालाहांडी जिले के भवानीपटना में 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों पर कुल मिलाकर 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इससे पहले 11 मार्च को बस्तर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेसी) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था, जिन पर 3 करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम था। इसी दौरान ओडिशा में भी 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 1 करोड़ 65 लाख 62 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA update/Raipur/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया कि सुरक्षा बलों की टीम लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। ये सभी आत्मसमर्पित माओवादी रायगढ़ा घुमसार एरिया कमेटी में सक्रिय थे और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। रविवार को भवानीपटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी माओवादियों ने अपने हथियार डाले हैं। आत्मसमर्पण के दौरान वे अपने साथ एके-47, इंसास और एसएलआर सहित कुल 11 हथियार भी लेकर आए।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के नाम और उनके पास से डाले गए हथियार/Naxalites Surrender

नकुल उर्फ चंद्र, डीवीसीएम, एक-47

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
Cg news।रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के जज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीतू, ACM, SLR

सुनीता, ACM, SLR

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोनोटी, ACM, 12 बोर

रंजनी, ACM, SLR

मडकम संध्या, पीएम, इंसास

बीजू, PM, SLR

प्रमेश, पीएम, (हथियार नहीं)

नंदिनी, पीएम, (हथियार नहीं)

माड़वी समीरा, पीएम, सिंगल शॉट

सिंधु, पीएम, सिंगल शॉट

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लगातार चल रहे ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुन रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को माओवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में नक्सली नेटवर्क को भी झटका लगने की संभावना है।Naxalites Surrender