Navpancham Rajyog 2025/ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल जीवन के हर क्षेत्र पर गहरा प्रभाव डालती है। खासकर शनि और बुध जैसे प्रभावी ग्रह जब शुभ स्थिति में आते हैं, तो कई जातकों के लिए यह समय भाग्यवृद्धि का संकेत बन जाता है।

वर्ष 2026 की शुरुआत में शनि और बुध का दुर्लभ नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है, जो तीन राशियों—मिथुन, मकर और कर्क—पर बेहद शुभ फल प्रदान करेगा। वर्तमान में शनि मीन राशि में स्थित हैं और उनकी धीमी चाल के चलते यह शुभ संयोजन एक लंबा सकारात्मक प्रभाव प्रदान करेगा।

मिथुन राशि पर नवपंचम राजयोग का प्रभाव
2026 में बनने वाला यह राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।Navpancham Rajyog 2025

करियर में बड़ी प्रगति हो सकती है और नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला होगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने और रुके कार्यों के पूरे होने की संभावना भी प्रबल होगी। व्यापारियों को नए अवसर मिलने के साथ व्यापार में विस्तार नजर आएगा।

मकर राशि के लिए मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
नवपंचम राजयोग मकर राशि वालों के लिए भी बेहद फलदायी सिद्ध होगा। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा व्यापार में मुनाफे के साथ नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक संतुष्टि और स्थिरता बढ़ेगी।Navpancham Rajyog 2025

कर्क राशि को मिलेगी तरक्की और सम्मान
2026 में कर्क राशि वाले भी इस शुभ योग से मालामाल होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और बड़े लोगों से संपर्क बढ़ने से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना प्रबल है। छात्रों के लिए यह समय विदेशी शिक्षा के द्वार खोल सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। साथ ही धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी।

कैसे बनता है नवपंचम राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह राजयोग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से त्रिकोण (120 डिग्री) में स्थित होते हैं और दोनों एक ही तत्व वाली राशियों में उपस्थित हों। जैसे—अग्नि राशि (मेष, सिंह, धनु), पृथ्वी राशि (वृषभ, कन्या, मकर), वायु राशि (मिथुन, तुला, कुंभ) और जल राशि (कर्क, वृश्चिक, मीन)। एक ही तत्व में स्थित ग्रह जब 120 डिग्री का कोण बनाते हैं, तब अत्यंत शुभ प्रभाव देने वाला नवपंचम राजयोग निर्मित होता है।Navpancham Rajyog 2025