MP News:स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा मुद्रित की जाने वाली किताबें उच्च गुणवत्ता की हों।

उन्होंने कहा कि मुद्रण कार्य से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी की जायें। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही पूरा किया जाये। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह बुधवार को मंत्रालय में पाठ्य पुस्तक निगम की गवर्निंग बॉडी की बैठक ली। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, वित्त, माध्यमिक‍ शिक्षा मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी श्री विनय निगम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में करीब 9 करोड़ पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण होगा। इसके लिये ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत निविदा की प्रक्रिया होगी। निगम शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10 मार्च 2026 तक सभी पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कार्य पूरा कर लेगा।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अप्रैल 2025 में शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू किया गया था। इस वर्ष अब तक लगभग सभी पाठ्य पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि निगम ने कुछ सरकारी स्कूलों को खेल-कूद मैदान, अतिरिक्त कक्ष और नवीन कक्ष निर्माण के लिये अनुदान राशि मंजूर की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किताबों की पांडुलिपि डेढ़ माह में मिलेगी

बैठक में भी बताया गया कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र के लिये एनसीईआरटी और एससीईआरटी से किताबों की पांडुलिपि सितंबर 2025 अंत तक पाठ्य पुस्तक निगम को उपलब्ध करा दी जायेंगी। मध्यप्रदेश, देश के उन चुनिंदा राज्यों में है, जहां बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें सत्र शुरू होते ही वितरित की गयीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय भाषा में सामग्री विकास

स्कूल शिक्षा विभाग ने 8 स्थानीय भाषाओं- बुन्देली, बघेली, मालवी, निवाड़ी, गोंडी, भीली, बारेली और कोरकू भाषाओं में सामग्री का विकास किया है। विभाग का यह प्रयास बच्चों में स्थानीय भाषा के प्रति लगाव के उद्देश्य से किया गया है।