Satna news/सतना: मध्यप्रदेश के सतना से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के कामता टोला इलाके में स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं तेजी से फैलता गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचीं। एसडीएम ने अनाउंसमेंट कर लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और सुरक्षित जगह जाने की अपील की।

बता दें कि इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग बुझाने के लिए लगातार दमकल वाहनों की सहायता से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती स्तर पर आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आग लगने का वास्तविक कारण और मकान में हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol Pump in India : MP में पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से ज्यादा का UPI पेमेंट नहीं होगा स्वीकार, 16 अक्टूबर से बदलेगी व्यवस्था
Petrol Pump in India : MP में पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से ज्यादा का UPI पेमेंट नहीं होगा स्वीकार, 16 अक्टूबर से बदलेगी व्यवस्था
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद अगर आपका बिल 2000 रुपये से ज्यादा हुआ तो 16 अक्टूबर से पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी मंजिल पर धुएं के बीच फंसे थे तीन लोग

जानकारी अनुसार, आग की लपटें तेजी से नीचे की मंजिलों की ओर फैलने लगीं, जिसके चलते दूसरी मंजिल पर तीन लोग जिनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, धुएं के बीच फंस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

आसपास के मकान कराए गए खाली

बता दें कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पक्के मकान की दीवारों तक में दरारें आ गईं। एहतियात के तौर पर आसपास के कई मकानों को तत्काल खाली कराया गया। मौके पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। बहुमंजिला इमारत में लगी आग पर काबू पाने के साथ ही अंदर फंसे लोगों की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET-UG 2026 मामले में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, NTA ऑफिस के निरीक्षण के संकेत
NEET-UG 2026 मामले में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, NTA ऑफिस के निरीक्षण के संकेत
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में सुधार से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.