रायपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा कमलप्रीत सिंह सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, अशोक नारायण बंजारा उप संचालक, डॉ महेश नायक उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंप कर सीजीपीएफ में पार्ट फाइनल व एडवांश आहरण की सुविधा देने तथा पासबुक संधारण हेतु सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध कराने का मांग पत्र सौंपा है।

उन्हें बताया गया कि एल बी शिक्षकों को पार्ट फाइनल व एडवांश की सुविधा अभी नही है, साथ ही पासबुक का बेहतर संधारण नही हो पा रहा है।

ज्ञापन में मांग किया गया है कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों का छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (सीजीपीएफ) मे कटौती होता है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 12% से अधिक कटौती शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा हैं।

एल बी संवर्ग के शिक्षकों को अपने पुत्र / पुत्री के पढ़ाई, सामाजिक /धार्मिक संस्कार, गृह निर्माण, इलाज कराने आदि के लिए राशि कि आवश्यकता पड़ती है, अतः एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिये सीजीपीएफ में जमा राशि से अस्थायी अग्रिम (Temporary advances) व आंशिक अंतिम विकर्षण ( पार्टफाइनल)आहरण हेतु निर्देश जारी किया जावे।

सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु कटौती शेड्यूल का योग सहित सभी कालम की जानकारी सिंगल विंडो सिस्टम में उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है कि 1 अप्रैल 2022 से सीजीपीएफ की कटौती की जा रही है।

एल बी संवर्ग के शिक्षकों को सीजीपीएफ पासबुक संधारण करने के लिए ई कोष में कटौती शेड्यूल का योग सहित सभी कालम की जानकारी सिंगल विंडो सिस्टम में उपलब्ध कराया जावे, जिससे शिक्षकों को वेतन आहरण अधिकारियों से जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, तथा अपने घर से ही पासबुक का संधारण आसानी से कर सकेंगे।

सीजीपीएफ पासबुक एंट्री शिक्षकों द्वारा किया जाता है, सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु ई कोष आनलाइन लॉगिन कर सीजीपीएफ लॉगिन में जाने पर सीजीपीएफ स्लिप जिसमें प्रारंभिक शेष, जमा, ब्याज एवं अंत शेष की जानकारी मिलती है तथा व्हाऊचर क्रमांक एवं दिनांक कालम 2 का जानकारी मिलता है।

ई कोष आनलाइन लॉगिन कर एम्पलाई कार्नर में ओटीपी बेस्ड इंटर मोबाइल नंबर करने पर एम्पलाई पे स्लिप बिल नंबर एवं डेट कालम नंबर 3 तथा बिल का रकम सकल राशि कालम नंबर 7 एवं शुद्ध राशि कालम नंबर 8 की जानकारी मिलता है, कालम नंबर 10 में मासिक कटौती की जानकारी मिलता है, सीजीपीएफ़ शेड्यूल में प्रोग्रेसिव टोटल की जानकारी मिलता है।

कटौती शेड्यूल का योग कालम 9 की जानकारी ई कोष में उपलब्ध नहीं है, यह जानकारी वेतन आहरण अधिकारी द्वारा शिक्षकों को उपलब्ध कराने पर ही सीजीपीएफ पासबुक एंट्री पूर्ण हो पाता है।

भुनाने की तारीख कालम नंबर 4 का भी स्पष्ट उल्लेख किया जावे।ई कोष में सिंगल विंडो सिस्टम (एक ही स्थान पर) सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु सभी कालम की जानकारी आनलाइन उपलब्ध कराया जावे

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय पदाधिकारी जयंत यादव, ऋषि देव सिंह जिलाध्यक्ष कोंडागांव, शत्रुघन साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, दिलीप साहू जिलाध्यक्ष बालोद, लुदर सन कश्यप, जिलाध्यक्ष बस्तर, नारायण चौधरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, ओमप्रकाश सोनकला जिलाध्यक्ष रायपुर, स्वदेश शुक्ला जिलाध्यक्ष कांकेर, दुर्ग जिला से किशन देशमुख, राजेश चंद्राकर, धनराज डाहरे, रोहित देशमुख, मनसा राम लहरें, बालोद जिला से रामकिशोर खरांशु जिला संयोजक,शिव शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन जिला उपाध्यक्ष,पवन कुम्भकार जिला कोषाध्यक्ष, बस्तर जिला से सुधीर दुबे जिला उपाध्यक्ष, मो. ताहीर शेख जिला सचिव, गजराज सिंह जिला संगठन सचिव,अकबर खान जिला संगठन सचिव, कमला शर्मा प्रदेश महिला प्रतिनिधि, जांजगीर चांपा जिला से उमेश तेम्बुलकर ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह, शिव पटेल जिला आईटी सेल प्रभारी, कोण्डागांव जिला से अखिलेश राय, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सदाराम चतुर्वेदानी, मन्नाराम नेताम , राम सिंह मरापी, रमेश प्रधान सुकूराम नेताम, राजेंद्र पांडे, धनश्याम नाग, सुन्दर लाल बघेल, रामनाथ देवांगन, अनिल कुमार साहू, यज्ञ कुमार नेताम, बिसाहू राम वैद्य, कंगालू राम बघेल, अंतू राम शोरी, शंभू राम सूर्यवंशी, सिया राम मंडावी, बजरू राम नेताम, रामखिलावन दर्रो, बलराम कोड़ोपी, सुध्दू राम मरकाम, जगदीश कुमार मरकाम, राम रतन यादव, गजेंद्र पाल सिंह दमक, बलराम पांडे, रमेश कुमार शोरी, जय प्रकाश पोयम, श्यामलाल नेताम, मयाराम नेताम, सुरेश कुमार मंडावी, जलदेव सिंह नाग, श्रीमती प्रमिला देवी कोर्राम, श्रीमती लखी कश्यप, पुनउ राम नेताम, रतिराम मंडावी, घडवा राम शोरी, रायपुर जिला से डा.छन्नू लाल साहू,चेतन लाल साहू, महासमुंद जिला से नंदकुमार साहू जिला सचिव, प्रदीप वर्मा आई टी सेल प्रभारी, तुलेंद्र सागर, भोपाल सिंह बंजारा शामिल थे।