LIVE UPDATE
Chhattisgarh

लूटकांड से उबाल: मास्क-पर्दा बैन, गिरफ्तारी तेज — सर्राफा अध्यक्ष कमल सोनी का सख्त ऐलान

लूट के बाद मास्क-पर्दा बैन, सर्राफा व्यापारियों का सख्त रुख

बिलासपुर..राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल गहरा गया है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से कठोर और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

कमल सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने लूटकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पूरे नेटवर्क के पर्दाफाश और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक अपराधियों पर निर्णायक वार नहीं होगा, तब तक व्यापारियों का भरोसा बहाल नहीं हो सकता।

प्रदेश अध्यक्ष ने दुकानों में चेहरा ढंककर, मास्क या पर्दा लगाकर प्रवेश पर रोक के निर्णय को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि यह कदम किसी भी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य केवल अपराध रोकना और व्यापारियों व ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सर्राफा एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में और अधिक सख्त सुरक्षा दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा के बिना व्यापार अब जोखिम भरा होता जा रहा है।

एसोसिएशन ने साफ किया कि सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा सिर्फ व्यापार से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और आम जनता के भरोसे से जुड़ा मामला है, जिस पर सरकार और पुलिस को तत्काल गंभीरता दिखानी होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close