LIVE UPDATE
Big newsBilaspurChhattisgarh

मार्कफेड एमडी मैदान में उतरे, खरीदी व्यवस्था की नब्ज टटोली—किसानों को मिली बड़ी राहत

बिलासपुर…प्रबंध संचालक, मार्कफेड जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिले के धान खरीदी केंद्र छतोना और धान संग्रहण केंद्र बिल्हा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उनके पहुंचते ही खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों और किसानों में उत्साह नजर आया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र छतोना में किसान फेकू लाल ने बताया कि उन्होंने आज 113 क्विंटल धान की बिक्री की है। किसान ने कहा कि केंद्र में धान बेचने की प्रक्रिया सहज और बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। इस दौरान एमडी शुक्ला ने उनसे उपज, कीमत और खरीदी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलर्स द्वारा धान उठाव में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए गति बढ़ाई जाए।

साथ ही धान संग्रहण केंद्र बिल्हा की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए उन्होंने सभी चारों संग्रहण केन्द्रों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए डीएमओ को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर और डीएमओ अमित चंद्राकर भी मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close