बिलासपुर–सकरी पुलिस ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर पीड़िता के साथ गंदा करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजेश सोनवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा  74, 331(4) के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी अटल आवास सकरी का रहने वाला है। 
 सकरी पुलिस के अनुसार 22 जून को थाना पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि अपने बच्चे के साथ  घर में से रही थी। रात्रि  डेढ़ बजे के बाद खिड़की रास्ते घर में आरोपी राजेश सोनवानी दाखिल हुआ। और उसने बुरी नियत से शरीर के साथ छेड़छाड़ किया। अंधेरा होने के कारण पहले तो कुछ समझ में नहीं आया।लगातार छेड़छाड़ से डर गयी।
  इसी दौरान मोबाईल का टार्च जलाकर देखा तो सामने आरोपी राजेश सोनवानी खड़ा मिला। और तत्काल फरार हो गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी को तत्काल गिरफतार किया गया।
पूछताछ के दौारन आरोपी ने जुर्म कबूल किया और बताया कि अटल आवास में रहता है। पुलिस टीम ने विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया है ।