LIVE UPDATE
Bilaspur

भाजपा की विशाल आशीर्वाद रैली…अमर,तोखन समेत दिग्गज नेताओं ने कहा..जनता ने बनाया रिकार्ड..हम पूरा करेंगे संकल्प

मेयर समेत सभी 49 पार्षदों ने मांगा जनता जनार्दन से आशीर्वाद

बिलासपुर— निगम चुनाव में बम्पर जीत के बाद आज भाजपा नेताओं ने जनता के बीच आशीर्वाद रेली निकाल कर जनता के प्रति आभार जाहिर किया। दिग्गज नेताओं समेत भाजपा के नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों ने रैली के माध्यम से जनता से आशीर्वाद भी लिया। आशीर्वाद रैली रथ पर सवार केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला ने संबोधित किया। मेयर पूजा विधानी ने इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए जनता से आशीर्वाद भी मांगा। भाजपा की विजय जूलस का जनता ने जगह-जगह स्वागत किया।
अटल घोषणा पत्र पर जनता की मुहर
निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों के साथ रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगा। विजय रथ से भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जनता को संबोधित भी किया। बम्पर जीत से उत्साहित केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि जनता ने अटल विश्वास पत्र पर भाजपा की जीत का मुहर लगाया है। ना केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जाहिर किया है। साथ ही जीत का तोहफा देकर साय सरकार के सुशासन और विकास की  जीत पर मुहर लगाया है। तोखन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही निगम चुनाव में जीत हासिल हुई है। निगम सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को हर सूरत पूरा करेगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह का परिणाम है। साय सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी की जा रही है। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जाहिर किया है।
संकल्प लिया है पूरा भी करेंगे
पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर नगर निगम मतदाताओ के प्रति आभार जाहिर किया। बम्पर जीत से उत्साहित अमर ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होने कहा पूजा विधानी को जनता ने 66 हजार से अधिक मतों से जीत दिलाकर साय सरकार की विकास नीतियों पर मुहर लगाया है। 49 पार्षदों की धमाकेदार जीत से जाहिर हो गया है कि बिलासपुर की जनता अटल विश्वास पत्र पर विश्वास जाहिर किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि विश्वास को सच कर दिखाएं। मोदी की गारंटी है कि विश्वास पर खरा उतरेंगे। नगर विधायक ने कहा हम किए गए सभी वायदों को पूरा करेंगे। विधायक सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक ने भी शहरी क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जाताया।
जगह जगह आतिशी स्वागत
विशाल रथ पर सवार दिग्गज नेताओं की  रैली गाजे बाजे के साथ सरकंडा महामाया चौक से निकली। इस दौरान रथ के सामने कार्यकर्ता ठोल ताशे की थाप पर झूमते और नाचते रहे। आशीर्वाद रैली देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, जूना बिलासपुर से होकर गांधी चौक पहुंची। इस दौरान रैली और रैली में शामिल नेताओं का का रास्ते पर स्थानीय लोगों ने पूष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जुलूस का समापन दिग्गज नेताओं के संबोधन के साथ गांधी चौक में हुआ है।
रैली में शामिल हुए कार्यकर्ता
रैली में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर मोहित जायसवाल, रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंदू मिश्रा, जुगल अग्रवाल, शैलेंद्र यादव, अजीत सिंह भोगल,विनोद सोनी, श्याम साहू, बंधु मौर्य, रंगा नादम, लक्ष्मी रजक, संगीता परिहार, विजय ताम्रकार, गुड्डा पांडे,गोपी ठारवानी,समेत सभी पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close