Latest Weather Update: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, जानिए आपके राज्य का हाल

Latest Weather Update:देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हाल ही में दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी देखने को मिली थी, लेकिन अब लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।
Latest Weather Update:वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
Latest Weather Update:आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान का मिजाज।
दिल्ली में तापमान में गिरावट, हवाएं रहेंगी तेज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से करीब 1.8 डिग्री कम था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी लगातार अपने पैर पसार रही है। 31 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। 1 और 2 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रहेगा। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही यूपी के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस किया जाएगा।
बिहार और झारखंड में चढ़ेगा पारा
बिहार में गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। पछुआ हवाओं के चलते कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सोमवार को भी बिहार के अधिकतर इलाकों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राजधानी पटना में भी गर्मी का असर तेज बना रहेगा।
वहीं, झारखंड के कुछ हिस्सों में 2 और 3 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रविवार को पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना रहा, जहां सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 2 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग, जबकि 3 अप्रैल को जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि बीकानेर और जोधपुर जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।