LIVE UPDATE
Big news

देर रात्रि घर में घुसा…आरोपी छिड़कने लगा पेट्रोल…मना करने पर किया चाकू से हमला…फरार आरोपी को यहां से पकड़ा गया

डेढ़ बजे रात्रि को घर घुसकर पीड़ित से किया गाली गलौच

बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने घर में घुसकर चाकूबाजी करने और मोहल्ले में दशहत फैलाने वाले आरोपी को गिरप्तार किया है। पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट  296, 115(2), 326(g), 331(5) , 118(1), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को जेल दाखिल कराया है। साथ ही आरोपी से चाकू भी बरामद किया है।गिरप्तार आरोपी का नाम अटल आवास अशोक नगर निवासी लोकू उर्फ लख्कू उर्फ लोकनाथ राजपूत है।
 पुलिस के अनुसार चांटीडीह सांई मंदिर निवासी शिव शंकर लोधी ने रिर्पोट कराया। शिवशंकर ने बताया कि 31 जनवरी अपने घर में रात्रि  खाना खाकर सोया था । करीब 1:30 बजे अशोकनगर अटल आवास निवासी लोकनाथ राजपूत घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा । दरवाजा खोलते ही लोकनाथ राजपूत घर में घुसकर प्लास्टिक के बोतल में रखे पेट्रोल को छिड़कने लगा। पेट्रोल छिड़कने से मना किया तो लोकनाथ राजपूत ने मां बहन की अश्लील गाली देना शुरू कर दिया।
 इसके बाद उसने वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट को गंभीरता से लेने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी को खोजबीन कर आरोपी लखु राजपुत  को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button