LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

हाईकोर्ट की सिंगल बैंच से ..IAS रानू , सौम्या, मनोज और सूर्यकांत की जमानत याचिका खारिज,,फैसले में जस्टिस ने कही. यह बात

DMF घोटाले में रानू, सौम्या, मनोज,सूर्यकांत की जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर—हाईकोर्ट ने डीएमएफ घोटाला में आरोपी बनाए गए पूर्व आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, एनजीओ संचालक मनोज कुमार और कोयला माफिया सूर्यकांत तिवारी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। चारो की जमानत याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बैंच जस्टिस एनके व्यास के कोर्ट में हुई। जस्टिस ने याचिका को खारिज करते हुए जमानत देने से इंकार किया।

             12 मई से हाईकोर्ट का समर वेकेशन  शुरू हो गया है। वेकेशन के दौरान हाईकोर्ट के सिंगल बैंच में पहला और महत्वपूर्ण चर्चित ममले में सुनवाई हुई। जस्टिस एनके व्यास के कोर्ट में डीएमफ घोटाले में आरोपी बनाए गए आईएएस रानू साहू,पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया, मनोज कुमार और कोयला माफिया सूर्यकांत तिवारी की जमानत याचिका को सुना गया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजोौं से जाहिर है कि बनाए गए आरोपी धारा सात और 12 के तहत घोटाले में शामिल हैं। प्रथम दृष्टया अपराध दिखाई देता है। कोर्ट ने फैसला में स्पष्ट किया कि FIR के अलावा पेश किए दस्तावेज आरोपियों की तरफ अपराध में शामिल होने की पुष्टि करते हैं। इसलिए कोर्ट चारो याचिकाकर्ताओं को जमानत देने से इंकार करता है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button