LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

Jashpur News: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग को घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक 17 वर्षीय नाबालिग भी है। घटना थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम की है।

जानकारी के मुताबिक, 4 जून को पण्डरापाठ चौकी के एक ग्रामी के दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पीड़िता नाबालिग के घर पहुंचे और बालिका को जबरदस्ती उठा कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने बालिका को सूनसान क्षेत्र में लेजाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बालिका को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को खुद के साथ हुई आपबीती की जानकारी दी।

परिजन तत्काल बगीचा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाए। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस को तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई कर मुख्य आरोपी विपुल यादव व उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close