Jagdalpur Election 2025-जगदलपुर। जगदलपुर के नगर पालिक निगम बनने के बाद पहली बार हुए महापौर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गीतेश मल्ल ने कांग्रेस प्रत्याशी निशा शुक्ला को हराया था और नगर निगम में भाजपा की सरकार बनी थी ।

Jagdalpur Election 2025-इसके बाद दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण सिंह देव ने कांग्रेस की कैंडिडेट पं उमाशंकर शुक्ल को पराजित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
CG News: शराब की खाली बोतलें व होलोग्राम बरामद ,जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय कांकेर के प्रभारी अधिकारी निलंबित
कांकेर/ भानुप्रतापपुर के बसंत नगर, नारायणपुर स्थित एक किराए के मकान में जिला पुलिस बल द्वारा की गई छापामार कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jagdalpur Election 2025-इसके बाद तीसरे कार्यकाल के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी योगेंद्र कौशिक को पराजित किया और नगर निगम में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी। 2025 नगर पालिका निगम जगदलपुर में फिर से कमल खिल गया है।

और संजय पांडे महापौर निर्वाचित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के महापौर कैंडिडेट संजय पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को 8 हजार से अधिक वोटो से हराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday: 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
Local holiday।रायगढ़। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय को 37 हजार से अधिक वोट और मलकीत को 29 हजारसे अधिक वोट मिले हैं । वहीं 48 वार्डों में भाजपा के 30 कांग्रेस की 16 और दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस तरह नगर पालिका निगम जगदलपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

2019 में नगर पालिक निगम में महापौर का चुनाव पार्षद के माध्यम से हुआ और कांग्रेस की अधिक पार्षद जीत कर आए थे। तब कांग्रेसी पार्षद सफिरा साहू महापौर निर्वाचित हुई थी। हालांकि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान महापौर साहू सहित आधा दर्जन कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा में एंट्री ले ली ।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तब नगर निगम में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बनी थी। अब फिर से नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इस तरह नगर निगम में भाजपा सत्ता बचाने में सफल हुई तो वहीं कांग्रेस ने भी सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन सफल नहीं हो पाए।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। नगरी निकाय चुनाव में मतदाताओं के लिए नोट कभी विकल्प रखा गया था और दो प्रत्याशी नोट व पीछे रह गए नोट को 615 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य को 478 और शिवसेना प्रत्याशी पिंकी ठाकुर को 339 मत मिले