CG News, PM Aawas Installment :साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण के लिए प्रथम एवं द्वितीय किश्त के बाद तीसरी किश्त की राशि जारी करने और आवास का फोटो पोर्टल में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए आवास मित्रों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश तीनों जनपद सीईओ को दिए।

उन्होंने आवास को लेकर लेट लतीफी एवं मनमर्जी करने वाले तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ फसलों की तैयारी के तहत खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण एवं किसानों से उठाव कराने के साथ ही फसल चक्र परिवर्तन के तहत धान के अलावा उड़द, कोदो, तिलहन आदि खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रेरित करने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने पीएमश्री योजना के तहत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का प्रस्ताव शीघ्र उन्हें उपलब्ध कराने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का बारीकी से अध्ययन एवं परीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निराकृत करने और शिकायतों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई की स्थिति से उन्हें अवगत कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जिले में आकस्मिक दौरा एवं समीक्षा बैठक को ध्यान में रखते हुए सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने एवं समीक्षा हेतु निर्धारित बिंदुओं के अनुसार तैयारी करने तथा कलेक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.