भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को कोड़ागांव जिले के ग्राम कुसमा से बरामद कर लिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम से हुई थी जान-पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 20 वर्षीय धनेश्वर नेताम है। वह कोड़ागांव जिले के ग्राम कुसमा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि, धनेश्वर नेताम की इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की से जान-पहचान हुई थी।

इसी जान- पहचान से बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी 15 अक्टूबर को लड़की को अपने साथ गृह ग्राम कुसमा ले गया था।

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
घर से अचानक लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और कच्चे पुलिस चौकी पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साइबर सेल व तकनीकी मदद से लड़की की तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि, लापता नाबालिग कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा में है। इस आधार पर पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर को दबिश देकर आरोपी के घर से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी धनेश्वर नेताम को गिरफ्तार कर लिया।