बलरामपुर /वाड्रफनगर( पृथ्वी लाल केशरी).. बसंतपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा-बदमाश मयंक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे वाड्रफनगर निवासी प्रदीप कुमार देवांगन पर मयंक यादव ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट की घटना में पीड़ित के हाथ और गाल में गंभीर चोटें आईं। धमकी से डरे पीड़ित ने तत्काल चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान डॉक्टरों ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि चोट शार्प ऑब्जेक्ट से आई थी। पुलिस विवेचना में आरोपी के खिलाफ धारा 118(1) BNS भी जोड़ी गई।

घटना के बाद से फरार आरोपी को आज बस स्टैंड वाड्रफनगर में घेराबंदी कर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और हमले में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी को 25 अगस्त को न्यायालय में पेश कर रामानुजगंज जेल भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मयंक यादव पर पहले से गंभीर धाराओं में 10 प्रकरण दर्ज हैं, जो न्यायालय में लंबित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.