Imd alert: सरगुजा: जिले में मौसम के पूर्वानुमानों के बीच आखिरकार मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है. दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश शाम तक लगातार जारी रही. इससे किसान को भी राहत मिली है. इससे पहले रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो चुका है.

Imd alert।सरगुजा संभाग की खेती मुख्य रूप से धान पर निर्भर है. इस मानसूनी बारिश से किसान अब सही समय पर धान की रोपाई कर सकेंगे, जिससे उनके चेहरे खिल उठे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार को सुबह आसमान साफ रहने के बाद दोपहर में अचानक घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई. इस अचानक हुई मूसलाधार बारिश से शहर की रफ्तार थम गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ. शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की पुरानी समस्या को देखते हुए चिंता बढ़ गई है.

जरा सी बारिश में जलमग्न होने वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. अगले 24 से 48 घंटे के लिए सरगुजा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.