LIVE UPDATE
Bilaspur

ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे थे अवैध शराब, सरकण्डा पुलिस की रेड

होली से पहले बड़ा एक्शन: 141 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर… होली पर्व से पहले अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सरकण्डा पुलिस ने ईमलीभाठा बंधवापारा में दबिश दी। टीम ने बिक्री के लिए ले जाई जा रही 141 पाव देशी प्लेन शराब और एक ई-रिक्शा जब्त किया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

होली में खपाने की तैयारी, पुलिस ने रोका

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बोरी में भरकर शराब ई-रिक्शा से ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने अटल आवास के पास घेराबंदी की। दबिश के दौरान एक युवक पकड़ा गया, दूसरा भाग निकला।

11,280 रुपए की शराब बरामद

तलाशी में बोरी से 141 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 11,280 रुपए आंकी गई। पुलिस ने शराब और ई-रिक्शा जब्त कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर गढ़ेवाल (21) निवासी छोटी कोनी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने फरार युवक को अपना बड़ा भाई राज गढ़ेवाल बताया। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले में अवैध नशा कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close