LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

कार में भरकर बेचने निकले थे शराब, पुलिस ने बीच रास्ते दबोचा

अस्पताल के बाहर शराब का खेल, कार समेत दो कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े

बिलासपुर…अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच तारबाहर पुलिस ने जिला अस्पताल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में शराब भरकर सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने 35 पौवा देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
आधी रात शराब दुकान पर नकाबपोश डकैतों का धावा… लॉकर नहीं टूटा तो CCTV और महंगी शराब समेट ले गए
बिलासपुर... बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित गतौरा कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज डकैती ने कानून-व्यवस्था और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की सेंट्रो कार में दो व्यक्ति जिला अस्पताल के पास शुलभ शौचालय के सामने अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

कार की तलाशी में खुला पूरा खेल

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान कार से 35 पौवा देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी निवासी सफी कुरैशी और शेख अकबर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अवैध कारोबारियों पर शिकंजा

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close