LIVE UPDATE
Bilaspur

अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप, पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तीन गिरफ्तार

पीड़िता के बयान से खुला मामला, आरोपी एक-एक कर गिरफ्तार

जालंधर…पंजाब के जालंधर में युवती के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नंबर 8 की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन तीनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती के साथ कुछ युवकों ने जबरदस्ती कार में ले जाकर दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि कुछ युवक उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। उसने अपने बयान में ‘जग्गा’ नाम के व्यक्ति सहित 5 से 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ‘जग्गा’ का असली नाम जगजीत सिंह है, जो अजीत सिंह का बेटा और गोइंदवाल साहिब का निवासी है। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर करण मेहरा और अर्जुन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वह कार भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल कथित वारदात में किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी आरोपी इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button