रायपुर…छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब, कोयला और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े बहुचर्चित मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि,

“मेरे बेटे को जिस तरह राजनीतिक प्रतिशोध में फंसाकर जेल भेजा गया, वैसा ही व्यवहार मेरे साथ भी किया जा सकता है।”बघेल ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है कि वे जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें आशंका है कि CBI, EOW और ED की कार्रवाइयों में निष्पक्षता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटा जेल में, पिता जमानत की दौड़ में

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, जो फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चैतन्य ने याचिका में कहा कि

“मेरा नाम न तो FIR में है, न किसी गवाह के बयान में। फिर भी मुझे गिरफ्तार किया गया। यह पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश है।”

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 महीने पहले हुई थी बघेल निवास पर छापेमारी

बता दें कि शराब घोटाले के सिलसिले में 5 महीने पहले ED की टीम ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई स्थित घर पर छापा मारा था। टीम ने करीब 10 घंटे की लंबी कार्रवाई में 32-33 लाख रुपए नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

राजनीति या कानून का शिकंजा?

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक ओर जांच एजेंसियों का दावा है कि यह कार्रवाई साक्ष्य आधारित और कानून सम्मत है, वहीं दूसरी ओर भूपेश बघेल इसे “सत्ता के इशारे पर की जा रही बदले की कार्रवाई” बता रहे हैं।

क्या हो सकता है आगे?

सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की संभावना है। अगर अग्रिम जमानत खारिज होती है, तो भूपेश बघेल की गिरफ्तारी भी तय मानी जा रही है। वहीं चैतन्य की जमानत अर्जी पर फैसला ED की चार्जशीट दाखिल करने के बाद ही संभव माना जा रहा है।