LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

जेल में चार कैदी HIV पॉजिटिव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के एक जेल में बंद चार कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। सभी कैदियों को जेल से छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार  जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO को ही इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में संक्रमित बंदियों के उपचार, नियमित जांच और स्वास्थ्य निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एचआईवी संक्रमित बंदियों को समय पर इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है। लेकिन मामले के सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर संबंधित विभागों के बीच समन्वय क्यों नहीं है और यदि बंदी संक्रमित हैं तो उनके इलाज की क्या व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को जानकारी नहीं होने की बात ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।अब सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों तक ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी नहीं पहुंची है तो बंदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और उपचार व्यवस्था की निगरानी कैसे हो रही है। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीडी टोडर जेलर,जिला जेल खोखरा का कहना है, जेल में स्वास्थ्य विभाग के सहयाेग से कैंप लगाया जाता है। प्रारंभिक जांच के लिए जिला अस्पताल भेजते हैं। चिकित्सकों के द्वारा कंफर्म करने के बाद उसे बिलासपुर अस्पताल भेजा जाता है। जांच में चार कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन विराचाधीन बंदी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close