EducationChhattisgarh
CG News- युक्तियुक्तकरण के आदेश के बाद वित्त ने बजट खर्च पर लगाई रोक, आदेश जारी

Yuktiyuktkaran: रायपुर। छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षा ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (Yuktiyuktkaran) का आदेश जारी होने के बाद 10463 स्कूलों के व्यय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद 10463 स्कूलों को बड़ा झटका लगा है।
आदेश मे लिखा है…छ.ग. शासन स्कुल शिक्षा विभाग के उपरोक्त संदर्भित पत्र अनुसार 10463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी किया जा चुका है। पैसे शालाएं जिनका युक्तियुक्तकरण किया गया है
उन्हें सत्र 2025-26 में जारी समस्त अनुदान की राशि आज दिनांक के उपरांत व्यय नहीं करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें एवं पैसे शालाओं को जारी समस्त आहरण सीमा को वापस लेकर कृत कार्यवाही से यथाशीघ्र राज्य कार्यालय को अवगत करें।






