Fellowship Application/भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फेलोशिप पाने का मौका है. फोरम ऑन इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन (FITM) ने 2026-27 रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रोग्राम भारतीय पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर रिसर्च करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए है. फेलोशिप डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरेट दोनों स्तरों के रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध है. डॉक्टरेट स्तर पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपये, जबकि पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को 75 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

Fellowship Application/FITM के इस रिसर्चर्स में कुल 20 फेलोशिप उपलब्ध हैं. डॉक्टरेट स्तर पर 10 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 सीटें गैर-AYUSH कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं. चयनित डॉक्टरेट फेलो को हर महीने 70,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. वहीं, पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए भी 10 सीटें हैं. इनमें 5 सीटें AYUSH और 5 गैर-AYUSH कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए हैं. इस स्तर पर चयनित रिसर्चर्स को 75,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप मिलेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक हाेती जा रही है. अब पढ़ाई के बाद स्टूडेंट्स जब नौकरी के लिए आवेदन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेलोशिप के लिए प्रस्तावित रिसर्च का मुख्य फोकस भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के नीतिगत पहलुओं पर होना चाहिए. यानी उम्मीदवार ऐसे विषय पर रिसर्च प्रपोजल दे सकते हैं, जिनका संबंध पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी नीतियों, व्यवस्था और उनके प्रभाव से हो. हालांकि, इस फेलोशिप के दायरे में सभी तरह की मेडिकल रिसर्च शामिल नहीं है.

दिशानिर्देशों के अनुसार क्लिनिकल, फार्मास्युटिकल और फार्माकोलॉजिकल रिसर्च को इस प्रोग्राम के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2025 मेन्स (लिखित) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 अक्टूबर तक करें आवेदन

इस फेलोशिप के लिए केवल एलिजिबल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार एलिजिबिलिटी शर्तें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए. आवेदन FITM की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है. अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.