रायपुर…छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड  घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है। 3 और 4 सितंबर को हुई 28 ठिकानों पर छापेमारी में एजेंसी को 4 करोड़ रुपए नकद और 10 किलो चांदी की ईंटें मिली हैं। इसके अलावा संदिग्ध दस्तावेज़ और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं, जिनसे भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने PMLA 2002 के तहत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और गरियाबंद में दबिश दी। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड से जुड़ा हुआ है और घोटाले की जड़ वहीं से फैली है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED के अनुसार ठेकेदारों, वेंडर्स और लाइजनरों को कृषि उपकरण, पल्वराइज़र, मिनी दाल मिल और बीज सप्लाई जैसे कामों के नाम पर टेंडर दिए गए। इन टेंडरों पर 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत। तक कमीशन वसूला गया। रकम बिचौलियों के जरिए अफसरों और नेताओं तक पहुंचाई जाती रही। एजेंसी का अनुमान है कि केवल इसी प्रक्रिया से करीब 350 करोड़ रुपए की DMF राशि का दुरुपयोग हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार की जानकारी के मुताबिक, ED की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120B और 420 के तहत केस दर्ज किया है। केस में यह तथ्य सामने आया है कि कोरबा DMF फंड से टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। टेंडर भरने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए नियम तक बदले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार की इस चेन में कलेक्टर को 40 प्रतिशत, सीईओ को 5 प्रतिशत, एसडीओ को 3 प्रतिशत और सब इंजीनियर को 2 प्रतिशत तक कमीशन बांटा गया। ED ने संजय शिंदे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, ऋषभ सोनी और बिचौलियों मनोज कुमार द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर के नाम चिन्हित किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.