CG NEWS:भिलाई।  ईडी की टीम  ने गुरुवार के तड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की थी। दोपहर को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिए जाने की खबर है। इस दौरान भूपेश समर्थकों ने सड़क पर हंगामा किया और पुलिस के साथ झूमा झपटी की भी तस्वीरें सामने आई है।

जैसा कि मालूम है कि गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई नगर स्थित निवास में पहुंची और छानबीन शुरू की। हालांकि करीब 10 बजे भूपेश बघेल अपने निवास से  बाहर आए और कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा रवाना हुए। उधर  उनके बंगले में ईडी   की छानबीन चलती रही। लेकिन भूपेश बघेल के बाहर आने के बाद से इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि क्या इस बार ईडी भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ कर रही है और क्या  उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। ईडी की छानबीन के बीच जिस तरह भूपेश बघेल बार आए और उन्हे विधानसभा जाने से नहीं रोका गया, उसे देखते हुए लोग अपने – अपने तरीके से अनुमान लगाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर भूपेश बघेल के निवास के सामने समर्थकों की भीड़ जमा हो रही थी ।पुलिस की ओर से भी भारी बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।सड़क पर बेरीकैटिंग भी कर दी गई थी। इस बीच बाहर चर्चा चलती रही कि अब आगे किस तरह की कार्रवाई होगी। तभी दोपहर करीब 12 बजे ईडी की टीम चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर बाहर निकली ।लेकिन बाहर भूपेश समर्थकों का हंगामा भी जारी रहा। बड़ी तादात में कार्यकर्ता पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए और कुछ लोग जमीन पर लेट गए। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी और बीच-बीच में हाथापाई झूमा झपटी की तस्वीरें भी सामने आई है।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि किस मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि शराब घोटाले से जुड़े मामले में छानबीन चल रही है। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर सहित कई लोग पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। जानकारी मिली है कि चैतन्य बघेल को लेकर ईडी की टीम रायपुर कार्यालय पहुंच रही है।  अब इस तरह के ग्यास लगाए जा रहे हैं कि क्या चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और ईडी रिमांड लगी। गौरतलब है कि यह कार्रवाई जिस दिन की जा रही है उसे दिन चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.