E Attendance News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा, विकासखंड बंडा के प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 1 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देशों के पालन में सभी स्कूलों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर प्रतिदिन ई-अटेंडेंस दर्ज कराना अनिवार्य बताया है।

जारी निर्देश के अनुसार सभी कर्मचारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर ई-अटेंडेंस दर्ज करेंगे। इसी ई-अटेंडेंस के आधार पर संकुल प्राचार्य वेतन देयक तैयार कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे के बीच कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस रिपोर्ट विकासखंड एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी भेजना अनिवार्य होगा।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करता है तो उसके विरुद्ध वेतन कटौती सहित आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी विद्यालयों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राचार्य द्वारा जारी पत्र में 7 जुलाई 2026 की ई-अटेंडेंस रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार संकुल अंतर्गत कुल 174 कर्मचारियों में से 156 कर्मचारियों ने लॉग-इन, 149 कर्मचारियों ने लॉग-आउट दर्ज किया। वहीं 10 कर्मचारी अवकाश पर रहे और 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।E Attendance News

पत्र में कहा गया है कि इन 8 कर्मचारियों को एक दिन का अवैतनिक (बिना वेतन) माना जा सकता है, इसलिए सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ई-अटेंडेंस दर्ज करना सुनिश्चित करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.