Durg News-दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नंदिनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह रात के अंधेरे में दुकानों का शटर सब्बल से उखाड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर देता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Durg News-पहले करते थे रेकी .. फिर CCTV बंद कर उखाड़ देते थे शटर! दुर्ग पुलिस ने शातिर चोर गैंग को दबोचा, 4 लाख के जेवर बरामद
CG: हेरोइन के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, ये सामान बरामद
CG: छत्तीसगढ़ में 14,09 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये कीमत के 3 किलो चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें और एक सब्बल भी जब्त किया है।

इस गिरोह ने नंदिनी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर दो बड़ी चोरियों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी थी:10-11 अगस्त की रात: ग्राम मेढ़ेसरा स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ का शटर तोड़कर जेवरात की चोरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Durg News-पहले करते थे रेकी .. फिर CCTV बंद कर उखाड़ देते थे शटर! दुर्ग पुलिस ने शातिर चोर गैंग को दबोचा, 4 लाख के जेवर बरामद
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
Raipur News: रायपुर में करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16-17 अगस्त की रात: ग्राम कोड़िया स्थित ‘भावना ज्वेलर्स’ का ताला तोड़कर जेवरात पार कर दिए।लगातार हो रही इन वारदातों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और ACCU की टीम ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, साइबर सेल की मदद ली और अपने मुखबिरों का जाल बिछा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
CG News: करंट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। मक्का की फसल की सुरक्षा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला कि छावनी थाने का एक ‘निगरानी बदमाश’ बादल सोनी अपनी पहचान छिपाकर ग्राम बोड़ेगांव में किराए के मकान में रह रहा है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बादल सोनी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने साथियों सूरज कोसरे, नितिन झाड़े और धनेश्वर साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था।

आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिन में दुकान की रेकी करते थे। फिर रात में सबसे पहले CCTV को डिस्कनेक्ट करते और उसके बाद सब्बल की मदद से शटर को उखाड़कर दुकान में घुस जाते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस ने बादल सोनी की निशानदेही पर उसके तीनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।