बिलासपुर…थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम को नशा तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास 75 नग नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को विशेष न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 22 एनडीपीएस. एक्ट के तहत आरोपी अजीत साहू और घनश्याम साहू, निवासी–अनूपपुर को पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करते रंगेहाथ पकड़ा था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमृत साहू ने की । ठोस साक्ष्य और मजबूत विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस किरण त्रिपाठी ने साक्ष्यों के आधार पर निर्णय सुनाते हुए दोनों आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और 1.5-1.5 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने इस प्रकरण में निर्णायक भूमिका निभाने और उत्कृष्ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक अमृत साहू को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.