बिलासपुर… छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के सभागार में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोरोग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या के कारणों और उसके रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में सिम्स के अधिष्ठाता सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लेकर समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लखन सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. मधुमित्ता मूर्ति विभागाध्यक्ष निश्चेतना, डॉ. राकेश नहारेल विभागाध्यक्ष शिशु रोग, डॉ. चन्द्रहास ध्रुव अधीक्षक बालक छात्रावास तथा डॉ. ज्योति पोर्ते अधीक्षक बालिका छात्रावास उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “आत्महत्या पर वर्णन को बदलना है” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत नायक के प्रस्तावना उद्बोधन से हुआ।  डॉ. गौरी शंकर सिंह और डॉ. राकेश जांगड़े ने “ सुसाइड प्रीवेंशन एंड मैनेजमेंट विषय अपने विचार साझा किए।

संबोधन में डॉ. रमणेश मूर्ति ने आत्महत्या को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके कारणों, मानसिक तनाव और परिवारिक दबाव जैसी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का आकलन परीक्षा के अंकों से नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान और आत्मविश्वास से करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आत्महत्या न करने और इसकी रोकथाम के लिए सक्रिय प्रयास करने की शपथ भी दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. लखन सिंह ने हर कठिन परिस्थिति में धैर्य, संयम और मानसिक बल बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना जरूरी है।

कार्यक्रम में मनोरोग विभाग के स्नातकोत्तर चिकित्सकों द्वारा लघु नाट्य का मंचन किया गया । जबकि बिलासा नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी नाट्य प्रस्तुति देकर आत्महत्या रोकथाम का संदेश दिया। दोनों प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
Cg news।रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समापन अवसर पर डॉ. सुजीत नायक ने आभार व्यक्त किया और डॉ. सुधांशु भट्ट ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने में मनोरोग विभाग के डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. प्रियांश, डॉ. अंकिता, डॉ. सत्यस्मिता, डॉ. तुलेश्वर, डॉ. आयुष, डॉ. अलीश, डॉ. किशन सहित सभी इंटर्न विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।