LIVE UPDATE
Bilaspur

अवैध संबंध में दिव्यांग युवक की हत्या, शराब पिलाकर रस्सी से घोंटा गला…आरोपी ई-रिक्शा लेकर फरार

बरेली… उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भमोरा थाना क्षेत्र में मिले दिव्यांग युवक चंद्रप्रकाश के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश ने अपनी पत्नी और मृतक के बीच प्रेम संबंधों के शक में हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पहले चंद्रप्रकाश को शराब पिलाई, फिर विवाद के दौरान रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, चंद्रप्रकाश और सिंकू दोनों ई-रिक्शा चलाते थे। सिंकू को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी और चंद्रप्रकाश के बीच संबंध हैं। इसी शक ने उसे हत्या तक पहुंचा दिया।

30 मार्च की शाम आरोपी ने योजना के तहत चंद्रप्रकाश को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। नशे की हालत में उसने चंद्रप्रकाश को अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सिंकू ने पहले उसे धक्का दिया और फिर रस्सी से गला घोंट दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और चंद्रप्रकाश का ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर दादरी चला गया, जहां मजदूरी कर रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वापस लौट आया है और चोरी किए गए ई-रिक्शा को बेचने या कटवाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया।

मामले में मृतक के पिता वीरपाल ने भमोरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चंद्रप्रकाश मूल रूप से बदायूं जिले के बिसौली का रहने वाला था और फिलहाल बरेली के सुभाषनगर इलाके में रह रहा था।

भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अंधे कत्ल का खुलासा किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close