devar kills bhabhi/बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पैसों के अंधे लालच में एक सगे देवर ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह सनसनीखेज घटना मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। आरोप है कि देवर ने पहले अपनी भाभी के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह पति की मौत के बाद मिली बीमा की रकम और जमीन का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतका 35 वर्षीय आरती के पति की करीब एक साल पहले एक सड़क हादसे में जान चली गई थी। पति की मृत्यु के बाद हाल ही में आरती को दुर्घटना बीमा के रूप में एक बड़ी धनराशि प्राप्त हुई थी।

इसी रकम पर उसके देवर दिनेश की नियत डोल गई थी। वह लगातार आरती पर उन पैसों को देने का दबाव बना रहा था, लेकिन आरती ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

devar kills bhabhi/परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात आरती किसी रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रही थी।

इसी बीच आरोपी दिनेश वहां पहुंचा और एक बार फिर पैसों की मांग को लेकर विवाद करने लगा। जब आरती ने साफ मना कर दिया, तो दिनेश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले आरती को बेबस करने के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में आरती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

devar kills bhabhi/मृतका के भाई ओंकार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिनेश की नजर न केवल बीमा की रकम पर थी, बल्कि वह आरती के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता था। जमीन और धन के इसी लालच ने उसे कातिल बना दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं ताकि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

devar kills bhabhi/पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।