LIVE UPDATE
india

DA Hike 2026-केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा

18 जनवरी, 2026 को बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, केंद्र सरकार के कर्मचारी अपनी अप्रैल की सैलरी से बढ़ा हुआ DA मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें जनवरी के महीने से लेकर मार्च महीने तक का एरियर दिया जाएगा.

DA Hike 2026/केंद्रीय कैबिनेट ने 18 अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 2% की बढ़ोतरी की गई है. इस ताजा बढ़ोतरी की वजह से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स, दोनों के लिए DA और DR अब क्रमशः 60 हो गया है. इस फैसले से 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने की उम्मीद है.

DA Hike 2026/महंगाई भत्ता, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी का एक हिस्सा होता है, उसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है. DA में इस बढ़ोतरी से जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की ‘टेक-होम सैलरी’ (हाथ में आने वाली सैलरी) में बढ़ोतरी होगी. बढ़े हुए DA और DR की प्रभावी तारीख 1 जनवरी, 2026 है. केंद्र सरकार आम तौर पर इन भत्तों में साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में बदलाव करती है, और इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है.

DA Hike 2026/18 जनवरी, 2026 को बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, केंद्र सरकार के कर्मचारी अपनी अप्रैल की सैलरी से बढ़ा हुआ DA मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें जनवरी के महीने से लेकर मार्च महीने तक का एरियर दिया जाएगा.

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि महंगाई भत्ते में इजाफा होने टेक होम सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी. इसे एक उदाहरण से समझना होगा. मान लीजिए कि केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है, तो 58 फीसदी की दर से उनका पिछला महंगाई भत्ता 29 हजार रुपए था. अब जब DA बढ़कर 60 फीसदी हो गया है, तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 30 हजार रुपए हो जाएगा.

इसका मतलब है कि अप्रैल से उन्हें DA के रूप में 1,000 रुपए (29,000 रुपए – 30,000 रुपए) अतिरिक्त मिलेंगे. चूंकि DA में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू है, इसलिए उन्हें पिछले तीन महीनों का बकाया भी मिलेगा.

पेंशन कितनी बढ़ेगी?DA Hike 2026

इसी तरह, केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह बढ़कर 60 फीसदी हो गई है. इस बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप, अप्रैल 2024 से इन पेंशनर्स की मासिक पेंशन बढ़ जाएगी. इसका असर समझने के लिए आइए एक उदाहरण देखें:

यदि किसी केंद्र सरकार के पेंशनर को प्रति माह 60 हजार की मूल पेंशन मिलती है, तो पिछली 58 फीसदी DR दर पर उन्हें 34,800 रुपए मिल रहे थे. अब जब DR बढ़कर 60 फीसदी हो गया है, तो उन्हें महंगाई राहत के तौर पर प्रति माह 36,000 रुपए मिलेंगे. इसका मतलब है कि उनकी पेंशन में प्रति माह 1,200 रुपए की बढ़ोतरी होगी.

Back to top button
close