LIVE UPDATE
No news items found.
Chhattisgarh

खुली तबादला नीति लागू करने की मांग तेज, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

CG News।रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित खुली स्थानांतरण नीति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। सरांगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वर्ष 2026 के लिए खुली, पारदर्शी और समयबद्ध स्थानांतरण नीति तत्काल लागू करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों शासकीय अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद पिछले वर्षों से खुली स्थानांतरण नीति लागू नहीं होने के कारण कर्मचारियों के बीच असंतोष का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरांगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कर्मचारियों, शिक्षक संगठनों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा लगातार ज्ञापन और मांग पत्र प्राप्त हो रहे हैं। इनमें पारदर्शी एवं न्यायसंगत स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।

विधायक ने कहा है कि प्रदेश में कई कर्मचारी वर्षों से अपने गृह जिले से दूर पदस्थ हैं। इसके कारण पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में पति-पत्नी अलग-अलग जिलों में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहने पर ही शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। विधायक ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि वर्ष 2026 में स्थानांतरण का अवसर नहीं मिला, तो आगामी वर्षों में चुनावी गतिविधियों और अन्य प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2026 के लिए खुली स्थानांतरण नीति जल्द लागू की जाए। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों को न्याय मिलेगा, शासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत होगा और प्रशासनिक कार्यों की दक्षता में भी सुधार आएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close