बिलासपुर/सक्ती..दोपहर का समय, काम में जुटे मजदूर… और अचानक एक जोरदार धमाका। कुछ ही सेकंड में हालात ऐसे बदले कि चीख-पुकार, आग और अफरा-तफरी ने पूरे प्लांट को घेर लिया। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

12 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 17 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लास्ट इतना भीषण था कि पूरे प्लांट में भगदड़ मच गई।
मौके पर मौजूद मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। राहत और बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को “अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक” बताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पूरे प्रदेश को झकझोरने वाली है।

राहत-बचाव तेज, इलाज में लापरवाही नहीं होगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करे और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी घायल के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा मानकों पर उठे बड़े सवाल

इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की कड़ी समीक्षा की जाए।