जीपीएम…गौरेला -पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, l जमीन विवाद की जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक हितेश सिंह पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

 जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक हितेश सिंह एक जमीनी विवाद की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी चंद्रभान ने अचानक पीछे से आरक्षक हितैष पर टंगिया से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि आरक्षक को बचने का मौका नहीं मिला l हमले में घायल हितेश सिंह ज़मीन पर गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पेंड्रा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया,।  फिलहाल आरक्षक का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है

,हमले के आरोपी चंद्रभान को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है।  पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।

आम जनता में भय और आक्रोश

हमले की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल  है। लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करें?  घटना न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है ।